ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आईआरएस मिश्रीलाल मीना ने नारायणी माता मंदिर परिसर में लगवाईं दो दर्जन सीमेंट बेंचें।

By Shubh Bhaskar · 21 May 2026 · 63 views
आईआरएस मिश्रीलाल मीना ने नारायणी माता मंदिर परिसर में लगवाईं दो दर्जन सीमेंट बेंचें।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के रतनपुरा निवासी एवं सर्व समाज हैल्प टीम समिति राजगढ़ के मार्गदर्शक आईआरएस मिश्रीलाल मीना रतनपुरा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नारायणी माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो दर्जन सीमेंट चिप्स की बेंचें लगवाई हैं। इस सामाजिक पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।
सर्व समाज हैल्प टीम समिति राजगढ़ के संयोजक प्रकाश भाबला दुब्बी एवं सहसंयोजक सुनील भाकरी ने बताया कि मिश्रीलाल मीना लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। वे समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगवाकर आमजन को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने रतनपुरा में वाटर कूलर लगवाकर लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी उपलब्ध कराने का कार्य भी किया था।
उन्होंने बताया कि 20 मई 2026 को अपने जन्मदिन के अवसर पर मिश्रीलाल मीना ने अपने पुत्र राजेश (कैलाश मीणा), पिता गोकुलराम मीना एवं माता श्रीमती कंचन देवी के नाम से नारायणी माता मंदिर परिसर में दो दर्जन सीमेंट बेंचें लगवाईं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को इन बेंचों से बैठने और विश्राम करने की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही परिसर में साफ-सुथरे स्थान पर आराम करने की व्यवस्था भी उपलब्ध हो सकेगी।
प्रमोद सैनी सकट ने बताया कि मिश्रीलाल मीना द्वारा इसी प्रकार की तीन-चार बेंचें जल्द ही भर्तृहरि बाबा के स्थान पर भी लगवाई जाएंगी।
नारायणी माता मंदिर के पुजारी, स्थानीय लोगों एवं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वहीं सर्व समाज हैल्प टीम समिति राजगढ़ ने भी मिश्रीलाल मीना का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube