ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चोरों ने श्मशान घाट को बनाया निशाना कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखे पीतल स्टील के बर्तन चुरा ले हुए फरार एक माह में चोरी की दूसरी वारदात को दिया अंजाम

By Shubh Bhaskar · 21 May 2026 · 36 views
चोरों ने श्मशान घाट को बनाया निशाना कमरे का ताला तोड़ बक्से में रखे पीतल स्टील के बर्तन चुरा ले हुए फरार
एक माह में चोरी की दूसरी वारदात को दिया अंजाम

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जहाजपुर-नगर में दिन-ब-दिन चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है जहां पिछले कुछ महीनो से चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही है जिससे नगर सहित क्षेत्रवासी खासे परेशान है l जानकारी के अनुसार देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने कस्बे के मांडलगढ़ रोड स्थित श्मशान घाट पर बने कमरे का ताला तोड़ते हुए कमरे के अंदर रखे बक्से में रखें पांच पीतल की चरियां चार स्टील बाल्टी एक भगोना अल्युमिनियम व दो कट्टों में भरे स्टील के समान चुरा ले गए। शमशान घाट समिति के व्यवस्थापक रामकुमार सरार्फ ने बताया कि शमशान घाट के अंदर कई बार चोरियां हो चुकी है परंतु इसी एक महीने में यह लगातार दूसरी बार चोरी की घटना अंजाम को दिया गया है 15 दिन पूर्व हुई चोरी की नामजद एक लिखित रिपोर्ट पुलिस थाने में दी गई जहां उचित कार्यवाही नहीं होने पर चोरों के हौसले बुलंद है और चोरों ने एक माह में दो बार श्मशान घाट में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है l वहीं क्षेत्र सहित नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन में भारी रोज व्याप्त है नगर सहित क्षेत्र वासियों ने पुलिस प्रशासन से चोरियों की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं पुरानी चोरियों की वारदातों को खोलने की मांग की है कस्बे में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube