ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सरिस्का बफर जोन में टाइग्रेस 2302 शावकों संग दिखी, पर्यटकों में उत्साह।

By Shubh Bhaskar · 18 May 2026 · 17 views
सरिस्का बफर जोन में टाइग्रेस 2302 शावकों संग दिखी, पर्यटकों में उत्साह।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन स्थित अंधेरी ट्रैक पर सफारी के दौरान पर्यटकों को टाइग्रेस 2302 अपने शावकों के साथ दिखाई दी। वाटर प्वाइंट के पास टाइग्रेस अपने शावकों के साथ अठखेलियां करती नजर आई, जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे।
वन्यजीव फोटोग्राफरों ने इस खूबसूरत दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। टाइग्रेस 2302 और उसके शावकों की पिछले कुछ दिनों से बफर जोन में लगातार साइटिंग हो रही है, जिससे पर्यटकों की संख्या में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं दूसरी ओर बारा लिवारी ट्रैक पर भी टाइग्रेस एसटी-19 अपने शावकों के साथ पर्यटकों को लगातार दिखाई दे रही है। तेज गर्मी के चलते दोनों टाइग्रेस ने वाटर प्वाइंट के आसपास अपना डेरा जमा रखा है। सुबह से शाम तक पर्यटकों को टाइग्रेस और उनके शावकों की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
सरिस्का में लगातार हो रही टाइगर साइटिंग से वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों में खासा उत्साह बना हुआ है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube