ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंजाब मे SDM साहिबा गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 17 May 2026 · 208 views
पंजाब मे SDM साहिबा गिरफ्तार

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

पंजाब-राजस्थान J&K हाईवे की जमीन अधिग्रहण में ₹1.63 करोड़ के गबन का केस,
गुरदासपुर में पट्टी (तरनतारन) पुलिस ने (16 मई को) सुबह 7 बजे PCS अधिकारी SDM अनुप्रीतकौर रंधावा को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर-राजस्थान हाईवे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के गबन से जुड़ी जांच के सिलसिले में की गई है।
जानकारों के अनुसार, अनुप्रीतकौर रंधावा के खिलाफ कुल 1 करोड़ 63 लाख रुपये के गबन का मामला चल रहा था। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले की तफ्तीश अभी जारी है और पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। PCS अधिकारी पर आरोप है कि राजस्थान-जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे के निर्माण के वक्त सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के दौरान तत्कालीन तरनतारन की SDM डॉ. अनुप्रीत कौर ने उन लोगों को लाभ पहुंचाया, जिनके पास जमीने नहीं थी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube