ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा, 17 करोड़ से अधिक की चांदी से भरी वैन पलटी।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 40 views
मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा हादसा, 17 करोड़ से अधिक की चांदी से भरी वैन पलटी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। चारोटी फ्लाईओवर पर चांदी की ईंटों से भरी एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार वैन में करीब 600 किलो चांदी लदी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17 करोड़ 66 लाख रुपये बताई जा रही है। यह चांदी मुंबई स्थित नाकोडा बुलियन कंपनी से गुजरात के वापी GIDC स्थित एक कंपनी में भेजी जा रही थी।
पुलिस के मुताबिक वैन मुंबई से गुजरात की ओर जा रही थी। चारोटी फ्लाईओवर पर अचानक वाहन पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा।
वैन में रखी चांदी की ईंटें सुरक्षा पैकिंग में बंद थीं, जिससे पूरी खेप सुरक्षित बच गई। हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में कीमती सामान होने के कारण मौके पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई। हादसे में वाहन चालक को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube