गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर झज्जर में विशेष बैठक आयोजित।
By Shubh Bhaskar ·
16 May 2026 ·
11 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर झज्जर में विशेष बैठक आयोजित।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- हरियाणा - झज्जर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर हरियाणा के झज्जर जिले में विशेष बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 16 मई को सुबह ०8 बजे हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र सागर नाथ महाराज के आश्रम जती आला धाम में संपन्न हुई।
बैठक में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय टीमों ने भाग लिया। इस दौरान ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष स्वामी गौ पुत्र सागर नाथ महाराज का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और गौशालाओं से जुड़े मुद्दों को संगठन के समक्ष रखा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने कहा कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभी राज्यों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने राज्यों में संगठन को मजबूत करने, नई टीमों का गठन करने तथा अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह कार्य करता है, जिसमें सभी सदस्य एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते हैं। गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के अभियान में प्रत्येक गौ पुत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके लिए जनजागरण अभियान को तेज किया जाएगा।
गौशालाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संगठन की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9568576382 भी जारी किया गया। बैठक में सभी भारतवासियों एवं कार्यकर्ताओं से गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जनसमर्थन जुटाने की अपील की गई।