ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी कस्बे में शनि महाराज स्थापना एवं प्रगटोत्सव धूमधाम से मनाया।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 28 views
माचाड़ी कस्बे में शनि महाराज स्थापना एवं प्रगटोत्सव धूमधाम से मनाया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में काली अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार, 16 मई 2026 को शनि महाराज स्थापना एवं प्रगटोत्सव कार्यक्रम बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। शनि महाराज की असीम कृपा से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः ०8 बजे शनि स्तुति एवं शनि चालीसा पाठ के साथ हुआ। इसके पश्चात मंदिर महंत चंद्र प्रकाश ज्योतिषी ने विधि-विधान के साथ शनि महाराज की पूजा अर्चना कर शनि भगवान को विशेष भोग अर्पित किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तों की भीड़ लगी रही और श्रद्धालुओं ने शनि भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।
कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन में सभी भक्तों, परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे कस्बे का वातावरण भक्तिमय बना रहा और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर बिशंभर बौहरा,मातादीन बौहरा,पुरोहित शिवदत्त शर्मा, पूर्व सरपंच प्रभाती लाल शर्मा, श्याम लाल शर्मा,लालाराम बौहरा, श्री शर्मा,घनश्याम उर्फ घंन्नू गुप्ता,किशन बटवाडा़, रोशनलाल पुरोहित पटवारी, आनंद सिंह,बबली बौहरा, पंडित जेपी शर्मा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube