ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

उज्जैन में 17 शासकीय अभिभाषक मनोनीत, पंडित चतुर्वेदी ने दी बधाई।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 17 views
उज्जैन में 17 शासकीय अभिभाषक मनोनीत, पंडित चतुर्वेदी ने दी बधाई।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उज्जैन जिला एवं सत्र न्यायालय सहित विभिन्न न्यायालयों के लिए 17 शासकीय अभिभाषकों की नियुक्ति किए जाने पर अधिवक्ता जगत में हर्ष का माहौल है। जिला लोक अभियोजक के रूप में रविंद्र सिंह कुशवाह तथा सहायक लोक अभियोजकों के रूप में सर्व मनीष गोयल, संजय राव शिंदे, सरदार सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, विनोद व्यास (नागदा), नारायण सिंह डोडिया (महिदपुर), अजय पांडे, राहुल विपट, संजय गोयल, मनीष श्रीवास्तव, जय शर्मा, महेश यादव, हेमंत गिरजे, मुकेश जैन, सचिन तेंगुरिया एवं रजनीश उपाध्याय (खाचरोद) को मनोनीत किया गया है।
इस अवसर पर उज्जैन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं जय सिंह ने सभी नवमनोनीत शासकीय अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों से न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा आमजन को बेहतर कानूनी सेवाएं प्राप्त होंगी।
उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार एवं विशेष रूप से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग्य एवं अनुभवी अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना न्यायिक व्यवस्था के लिए सकारात्मक कदम है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube