ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में धूमधाम से मनी सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती, युवाओं ने लगाई मीठे पानी की प्याऊ।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 9 views
अलवर में धूमधाम से मनी सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती, युवाओं ने लगाई मीठे पानी की प्याऊ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर हिंदू हृदय सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर अलवर शहर सहित पूरे जिले में श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राजपूत युवा टीम द्वारा सेवा कार्य करते हुए वीर योद्धा सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजपूत युवा टीम की ओर से शिवाजी पार्क मैन स्टैंड पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आमजन के लिए मीठे ठंडे पानी एवं शरबत की प्याऊ लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने प्याऊ का लाभ उठाया और युवाओं के इस सेवा भाव की सराहना की।
वहीं शाम के समय वैशाली नगर क्षेत्र में भी भव्य आयोजन किया गया, जहां युवाओं और समाज के लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग एवं युवा मौजूद रहे।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के महान वीर योद्धाओं में गिने जाते हैं। इतिहास के अनुसार वे मात्र 11 वर्ष की आयु में राजगद्दी पर आसीन हुए थे और कम उम्र में ही अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। उन्होंने अपने शासनकाल में कई युद्धों में विजय प्राप्त कर वीरता की मिसाल कायम की।
लोक मान्यता के अनुसार पृथ्वीराज चौहान शब्दभेदी बाण चलाने की कला में निपुण थे। वर्ष 1192 में तराइन के द्वितीय युद्ध में उन्होंने विदेशी आक्रांता मोहम्मद गोरी का डटकर मुकाबला किया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान को महान हिंदू सम्राट के रूप में भी याद किया जाता।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube