ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 13 views
शादी समारोह में विवाद बना हत्या की वजह, 24 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। थाना सादुल्लानगर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 14 मई को ग्राम गोल्हीपुर स्थित काली मंदिर के पास शादी समारोह में “मउर सेरवाने” कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान महिलाओं के बीच विवाद हो गया, जिसमें बीच-बचाव करने पहुंचे तेज बहादुर यादव पर आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तेज बहादुर को पहले सीएचसी सादुल्लानगर और बाद में जिला अस्पताल गोण्डा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले में मृतक की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर थाना सादुल्लानगर में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर मथुरा-मनकापुर मार्ग से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामदास कश्यप, रिंकू, जयकरन कश्यप और हजारी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी रिंकू ने बताया कि विवाद के दौरान उसने तेज बहादुर के सिर पर चेन स्पाकेट लगी लोहे की रॉड से हमला किया था, जबकि अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड और दो डंडे बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेजा गया ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube