ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अवैध खनन पर सुल्तानपुर पुलिस का प्रहार: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक दबोचा।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 23 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


अवैध खनन पर सुल्तानपुर पुलिस का प्रहार: मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एक दबोचा।

कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशानुसार अवैध खनन और परिवहन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में सुल्तानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 'उन्नी हजार नाला' के पास से अवैध मिट्टी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रंगे हाथों जब्त किया है. मौके से एक शातिर आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है पुलिस को देख मचा हड़कंप, घेराबंदी कर दबोचाथानाधिकारी दौलत साहु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर तत्काल दबिश दी।

पुलिस की अचानक हुई इस एंट्री से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से कचनावदा निवासी आरोपी दयाराम पुत्र मोहनलाल केवट (30 वर्ष) को दबोच लिया चोरी और खनन एक्ट की सख्त धाराओं में केस दर्जसुल्तानपुर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और एमएमडीआर एक्ट की धारा 4/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया है इस शानदार कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में हेड कांस्टेबल पवन, कांस्टेबल सुभाष और कमलेश कुमार शामिल रहे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube