ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माफियाओं के खिलाफ खाकी का चक्रव्यूह: चम्बल का सीना छलनी करने वालों की अब खैर नहीं।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 37 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

माफियाओं के खिलाफ खाकी का चक्रव्यूह: चम्बल का सीना छलनी करने वालों की अब खैर नहीं।

गांवों में गूंजी पुलिस की ललकार SP सुजीत शंकर के निर्देश पर पांच थाना क्षेत्रों में महा-अभियान।

पुलिस ने ग्रामीणों संग मिलकर तैयार किया 'सुरक्षा कवच'अवैध खनन से चम्बल का दम घुटने की कगार पर

जलस्तर गिरा, खेती पर संकट मंडराया, खाकी ने दी कड़ी चेतावनी- 'सहयोग किया तो सीधे जेल जाओगे।

कोटा ग्रामीण नदी के सुनहरे आंचल को मटमैला करने और पानी की एक-एक बूंद को तरसाने वाले अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के एक कड़े और दूरदर्शी निर्देश के बाद पुलिस अब केवल थानों में बैठकर मुकदमों का इंतजार नहीं कर रही, बल्कि खुद चम्बल की कंदराओं और नदी किनारे बसे गांवों में उतर चुकी है। पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि चम्बल की धरोहर को बचाने के लिए अब खाकी और अवाम मिलकर माफियाओं का कालचक्र तोड़ेंगे।

चम्बल किनारे पांच थानों की 'सर्जिकल स्ट्राइक', माफियाओं में हड़कंपअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सीधे सुपरविजन में कोटा ग्रामीण के पांच बड़े थाना क्षेत्रों—दीगोद, सुल्तानपुर, बूढ़ादीत, इटावा और खातौली की पुलिस ने चम्बल किनारे बसे संवेदनशील गांवों में महा-चौपाल लगाई। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उन्हें समझाया कि रेत, पत्थर और मिट्टी का यह अंधाधुंध अवैध खनन उनके अपने वजूद को मिटा रहा है। नदी का जलस्तर लगातार पाताल में जा रहा है, जिससे कटाव बढ़ रहा है और आसपास की उपजाऊ कृषि भूमि बंजर होने की कगार पर पहुंच चुकी है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube