ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

थोक फल-सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, मुख्य सड़क तक फैला अतिक्रमण।

By Shubh Bhaskar · 16 May 2026 · 31 views
थोक फल-सब्जी मंडी में अव्यवस्थाओं का बोलबाला, मुख्य सड़क तक फैला अतिक्रमण।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर की थोक फल एवं सब्जी मंडी में इन दिनों अव्यवस्थाओं का आलम बना हुआ है। मंडी परिसर में खुदरा फल और सब्जी विक्रेताओं द्वारा जगह-जगह अतिक्रमण किए जाने से आमजन और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मंडी की मुख्य सड़क तक पर ठेले और अस्थायी दुकानें लगने से आवागमन बाधित हो रहा है।
स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि मंडी परिसर के चारों ओर अवैध कब्जों की भरमार है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे। व्यापारियों ने मंडी इंचार्ज पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायतों के बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं की जा रही, जिससे मंडी में हर दिन जाम और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।
व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाकर व्यवस्था सुधारी जाए, ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube