ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित

By Shubh Bhaskar · 15 May 2026 · 160 views
माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीक रण प्रारंभ
आधुनिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर भविष्य
यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित
डेटा साइंस से क्वांटम साइंस तक, नए युग की शिक्षा देगा माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय
29 मई से होंगी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं, नए सत्र की तैयारियां तेज

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर। माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। आधुनिक एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के साथ विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 15 मार्च 2024 को स्थापित इस विश्वविद्यालय ने अल्प समय में ही शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान बना ली है। विश्वविद्यालय को यूजीसी एवं AISHE जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से मान्यता प्राप्त है। शोध कार्यों की गुणवत्ता के चलते विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेचर इंडेक्स में भी स्थान मिला है।
विश्वविद्यालय परिसर में संचालित 6 परास्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में 70 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया, जबकि पीएचडी कार्यक्रम में 150 शोधार्थी पंजीकृत हैं। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में लगभग 70 हजार विद्यार्थियों का प्रवेश कराया जा चुका है। प्रथम सेमेस्टर परीक्षाएं पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न कर परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। वहीं द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं 29 मई 2026 से प्रस्तावित हैं।
नए सत्र में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी (कृषि) सहित विभिन्न स्नातक तथा एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएसडब्ल्यू, एलएलएम एवं एमएससी (कृषि) जैसे परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, योगिक साइंस, क्वांटम साइंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी जैसे आधुनिक विषयों का अध्ययन भी कराया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 मई 2026 से समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का लाभ उठाने की अपील की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube