जयपुर में ACB की बड़ी कार्यवाही, हेल्थ इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार।
By Shubh Bhaskar ·
15 May 2026 ·
20 views
जयपुर में ACB की बड़ी कार्यवाही, हेल्थ इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में जयपुर एसीबी टीम ने बड़ी ट्रैप कार्यवाही करते हुए एक हेल्थ इंस्पेक्टर और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एसीबी ने स्वास्थ्य निरीक्षक दिनेश कुमार तथा निजी व्यक्ति प्रकाश चंद को ०5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। दोनों आरोपियों को जयपुर नगर निगम के पास रेलवे स्टेशन क्षेत्र में ट्रैप किया गया।
एसीबी को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि मार्च 2026 की सैलरी जारी करने के बदले हेल्थ इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और प्रकाश चंद ०5 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। आरोप है कि दोनों ने हर महीने ०5 हजार रुपये देने की डील कर परिवादी पर लगातार दबाव बनाया।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्यवाही की और दोनों आरोपियों को परिवादी से रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी प्रकाश चंद नगर निगम के पास ही दुकान संचालित करता है। फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मामले में अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की संभावना जताई जा रही है।