ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास।

By Shubh Bhaskar · 15 May 2026 · 15 views
अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा वर्चुअल रूप से जुड़े और प्रदेश में रेलवे सुविधाओं के विस्तार को विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलवर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। अलवर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा उत्तर-पश्चिम रेलवे के जीएम अमिताभ तथा डीआरएम रवि जैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
अलवर रेलवे स्टेशन पर लगभग 111 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से विकसित किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर यातायात, प्रतीक्षालय, स्वच्छता एवं अन्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube