देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, आमजन पर बढ़ा बोझ।
By Shubh Bhaskar ·
15 May 2026 ·
35 views
देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, आमजन पर बढ़ा बोझ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- देशभर में शुक्रवार सुबह ०6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी लागू कर दी गई। पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत में 3.11 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ना तय माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वहीं भारतीय रुपये की कमजोरी भी ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण मानी जा रही है। इसके अलावा पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनावपूर्ण हालात के चलते कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी और अब तेल कंपनियों ने कीमतों में वृद्धि कर दी है। कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरतों पर भी देखने को मिल सकता है।
आम नागरिकों और वाहन चालकों ने बढ़ी हुई कीमतों पर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि लगातार महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से घरेलू बजट प्रभावित होगा।