ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर दिल्ली में विशाल बैठक आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 15 May 2026 · 30 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर दिल्ली में विशाल बैठक आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- दिल्ली- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की ओर से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने की मांग को लेकर दिल्ली में विशाल बैठक आयोजित की गई। संगठन के अनुसार यह बैठक सुबह 10 बजे से शाम ०6 बजे तक चली, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, दिल्ली प्रदेश संगठन मंत्री के पी फौजी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मामचंद सिंह, वीरपाल सैनी, धर्म सिंह फौजी, हरियाणा प्रदेश संगठन मंत्री मनोज कुमार यादव, गुड़गांव जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह राघव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संगठन की ओर से बताया गया कि बैठक में गौ संरक्षण, गौ सेवा तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म दास महाराज ने कहा कि आने वाले समय में इस अभियान को और तेज किया जाएगा तथा विभिन्न स्तरों पर जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए सभी सनातन धर्म प्रेमियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। बैठक में दिल्ली प्रदेश इकाई को संगठन विस्तार एवं गौ संरक्षण से जुड़े अभियानों को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube