ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मांडल में दिल दहलाने वाला भीषण सड़क हादसा तीन व्यक्ति की मौत

By Shubh Bhaskar · 15 May 2026 · 191 views
मांडल में दिल दहलाने वाला भीषण सड़क हादसा तीन व्यक्ति की मौत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

माण्डल-राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर मांडल चौराहे के पास शुक्रवार अलसुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिसकर्मियों की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार चोरी का आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाने के हेड कांस्टेबल
लेखराज बागड़ी और कांस्टेबल रविंद्र कुमार जाट भीलवाड़ा जीआरपी चौकी में तैनात थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बाइक चोरी के आरोपी छोटू भील को मांडल क्षेत्र से पकड़ा था। चूंकि सुबह के वक्त कोई बड़ा सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं था,
इसलिए दोनों पुलिसकर्मियों ने समय न गंवाते हुए आरोपी को अपनी ही व्यक्तिगत मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाया और भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। उन्हें क्या पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। जब पुलिसकर्मियों की बाइक मांडल चौराहे के पास पहुँची, तभी पीछे से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हेड कांस्टेबल लेखराज बागड़ी और कांस्टेबल रविंद्र कुमार को घटना की सूचना मिलते ही मांडल थाना पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। एम्बुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत और मेल नर्स दीपक दाधीच ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए तीनों को मांडल उप जिला चिकित्सालय पहुँचाया। यहाँ डॉक्टरों ने दोनों पुलिसकर्मियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आरोपी छोटू भील की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक
उपचार के बाद भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, उसकी किस्मत ने भी साथ नहीं दिया और महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
हादसे के बाद नेशनल हाइवे 48 पर वाहनों की कतारें लग गई। मांडल थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में हाइवे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू करवाया। मृतक हेड कांस्टेबल लेखराज बागड़ी किशनगढ़ के निवासी थे, जबकि रविंद्र कुमार जाट पुलिसकर्मी थे। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube