ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौशाला में गौ सेवा करके मनाया अपना 65 वा जन्मदिन

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 25 views
गौशाला में गौ सेवा करके मनाया अपना 65 वा जन्मदिन

सीकर (रामगोपाल गोपी )"राष्ट्रीय महिला जागृति मंच" सीकर की प्रेरणा से "श्री करणी माता गौशाला" चेलासी, सालासर रोड़ सीकर में गौशाला के संरक्षक गौसेवक आनंद सिहोटिया ने अपना 65 वां जन्मदिन गौसेवा करके मनाया! भागवताचार्य पं. उमाशंकर मिश्रा (देवात्मज) के सान्निध्य में गौसवामणी की गई! समिति की संरक्षक गौसेविका ज्योति तनवानी ने सभी अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया! ज्योति तनवानी ने बताया कि गौसेवक आनंद सिहोटिया ने पर्यावरण रक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया और अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करके शुरुआत की! आगामी वर्षा ऋतु में 101 छायादार पेड़ लगाए जायेंगे! सिहोटिया परिवार ने गौमाता का पूजन कर हरा चारा, लौकी, पेठा, तरबूज, गुड़ आदि खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद लिया! सभी ने जन्मदिन की बधाई देकर मुँह मीठा कराया! गौशाला परिवार ने जन्मदिन का गिफ़्ट पौधा भेंट किया! इस अवसर पर लॉयन्स क्लब के अध्यक्ष मोहनिश चुग, लॉयन मनोज अग्रवाल, रोहित सिहोटिया, प्रीती सिहोटिया, तानुष सिहोटिया, गौ सेवक पार्षद नरेश सैन, सरिता पेसवानी, रमेश स्वामी, झाबर सिंह बुरड़क, बृजमोहन सिंह कविया, रामदेवाराम, हरलाल भँवरिया, भगवानाराम, पेमाराम गुर्जर कुंदन शर्मा,आदि गौसेवक एवं गौशाला पदाधिकारी उपस्थित रहे!

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube