ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

तेज आंधी-तूफान से लादिया मोहल्ले में भारी नुकसान, मंदिर पर गिरा विशाल पेड़, बिजली आपूर्ति ठप।

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 21 views
तेज आंधी-तूफान से लादिया मोहल्ले में भारी नुकसान, मंदिर पर गिरा विशाल पेड़, बिजली आपूर्ति ठप।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- बुधवार शाम आए तेज आंधी और तूफान ने शहर के कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया। लादिया मोहल्ले में वर्षों से लोगों द्वारा बालक की तरह सहेज कर पाला गया एक विशालकाय पेड़ तेज हवाओं के चलते मंदिर के ऊपर धराशायी हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मोहल्लेवासियों ने बताया कि पेड़ गिरने से पास स्थित विद्युत पोल के तार भी टूट गए, जिसके कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। लोगों का कहना है कि घटना के कई घंटे बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर हालात का जायजा लेने नहीं पहुंचा, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी रोष व्याप्त है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत कार्य शुरू कर बिजली व्यवस्था बहाल करने तथा गिरे हुए पेड़ को हटाने की मांग की है।
वहीं दूसरी ओर तेज हवा और तूफान के कारण अलवर कंट्रोल रूम के समीप में भी पीपल का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लोगों में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube