गौ रक्षार्थ सम्पूर्ण भारत देश की साइकिल यात्रा शुरू।
By Shubh Bhaskar ·
14 May 2026 ·
3 views
गौ रक्षार्थ सम्पूर्ण भारत देश की साइकिल यात्रा शुरू।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- गुजरात- गुजरात ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा गौ संरक्षण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार को लेकर सम्पूर्ण भारत में साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के निर्देशानुसार सूरत जिला अध्यक्ष बैजू नंदलाल मेहता ने सूरत से इस यात्रा की शुरुआत की।
यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने, गौ हत्या पर रोक लगाने तथा “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय जागरण का संदेश देना बताया गया है। यह साइकिल यात्रा 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम तक पहुंचकर देशभर में जनजागरण करेगी।
संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार यात्रा के दौरान गांव, तहसील और जिला स्तर पर लोगों से संवाद कर गौ संरक्षण और सनातन धर्म के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। यात्रा के प्रथम चरण में द्वारका धाम पहुंचकर भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन किए गए।
सूरत जिला अध्यक्ष बैजू नंदलाल मेहता ने कहा कि उनका जीवन गौ माता और सनातन धर्म की सेवा के लिए समर्पित है तथा भारत सरकार को गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।