ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गिराऊ हालत में पीपल का पेड़ बना खतरा, लोगों ने हटाने की उठाई मांग।

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 18 views
गिराऊ हालत में पीपल का पेड़ बना खतरा, लोगों ने हटाने की उठाई मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ कस्बे में पंडित भवानी सहाय स्मारक के पास माचाड़ी मार्ग पर स्थित एक पीपल का पेड़ गिराऊ हालत में होने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेड़ कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
लोगों ने बताया कि इस संबंध में नगर पालिका प्रशासन को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पेड़ के पास से 11 हजार केवी की विद्युत लाइन भी गुजर रही है। तेज आंधी या तूफान के दौरान यदि पेड़ लाइन पर गिर गया तो बड़ा नुकसान हो सकता है तथा जनहानि की भी आशंका है।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन एवं उपखंड अधिकारी से मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त पीपल के पेड़ को तत्काल प्रभाव से हटवाया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके। लोगों ने कहा कि अगर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया और अगर कोई दुर्घटना हुई तो उसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube