ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ हाउस जयपुर में सोमेश्वर महादेवन का हुआ सम्मान, महंत प्रकाश दास महाराज से लिया आशीर्वाद।

By Shubh Bhaskar · 14 May 2026 · 5 views
राजगढ़ हाउस जयपुर में सोमेश्वर महादेवन का हुआ सम्मान, महंत प्रकाश दास महाराज से लिया आशीर्वाद।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीतकार एवं युवा प्रेरणास्रोत सोमेश्वर महादेवन ने जयपुर स्थित राजगढ़ हाउस में दादू पंथी ठिकाना पीठ गंगाबाग के महंत महंत प्रकाश दास महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महंत प्रकाश दास महाराज ने सोमेश्वर महादेवन का भगवा साफा, भगवा शॉल एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा उन्हें अलवर के राजगढ़ आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।
गौरतलब है कि सोमेश्वर महादेवन “अवध में आज दिवाली है” और “अबकी बार चार सौ पार” जैसे चर्चित गीतों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। अयोध्या राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उन्होंने गणपति वंदना “गजानना हे महामहे” की प्रस्तुति देकर विशेष पहचान बनाई थी।
इस आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी मुलाकात के दौरान राजस्थान की लोकसंस्कृति, युवा प्रतिभाओं के उत्थान, भारतीय आध्यात्मिक मूल्यों तथा कला के माध्यम से राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। महंत प्रकाश दास महाराज ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति, लोकपरंपरा और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ने का कार्य अत्यंत सराहनीय है।
सोमेश्वर महादेवन राजस्थान की लोकधारा, मांड गायकी और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। बॉलीवुड में पार्श्वगायक, अभिनेता, संगीत निर्माता एवं सांस्कृतिक दूत के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्हें “द वॉइस ऑफ राजस्थान” के नाम से भी जाना जाता है।
उन्हें भारत भूषण सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। वे 200 से अधिक कलाकारों को मंच प्रदान करने, युवाओं को प्रेरित करने तथा राजस्थान की लोक विरासत को आधुनिक संगीत के साथ जोड़ने के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं।
उन्होंने विश्व का पहला “ॐ सॉन्ग” तथा “रामचरित रैप” जैसे अनूठे सांस्कृतिक प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत किए हैं, जिन्हें देशभर में व्यापक सराहना मिली है। उनके कई गीत सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाखों-करोड़ों दर्शकों द्वारा देखे जा चुके हैं।
इस अवसर पर सोमेश्वर महादेवन ने कहा कि संतों और गुरुओं का आशीर्वाद ही कलाकार को सही दिशा और शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि “रामचरित रैप यात्रा” गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने तथा युवाओं को सनातन, आध्यात्मिक और भारतीय संस्कृति से जोड़ने का एक प्रयास है। संस्कृति, संगीत और सनातन के साथ चलना ही मेरी सबसे बड़ी पहचान।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube