ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में रोष।

By Shubh Bhaskar · 12 May 2026 · 68 views
रैणी क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में रोष।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी-अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र में लगातार सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अब ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार गत वर्ष 24 अप्रैल 2025 को माचाड़ी में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा अलवर कलेक्टर महोदया को लिखित ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों के आतंक और आमजन के स्वास्थ्य से हो रहे खिलवाड़ की शिकायत की गई थी।
ग्रामीणों ने बताया कि उस दौरान कलेक्टर महोदया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अलवर सीएमएचओ को ज्ञापन मार्क कर आवश्यक कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बावजूद आज तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यवाही के अभाव में झोलाछाप डॉक्टरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं और वे बिना किसी वैध डिग्री या अनुमति के लोगों का इलाज कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से शीघ्र प्रभावी कार्यवाही कर ऐसे लोगों पर रोक लगाने की मांग की है।अगर इस झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जाती है तो ऐसा लगता है कि सीएमएचओ साहब झोलाछाप डॉक्टरों से मिले हुए हैं। जिसमें भ्रष्टाचार होने की संभावना नजर ए रही है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube