ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले बुर्जा गांव में चला सफाई अभियान।

By Shubh Bhaskar · 10 May 2026 · 25 views
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले बुर्जा गांव में चला सफाई अभियान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर बुर्जा गांव में प्रशासन सक्रिय हो गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
मालाखेड़ा पंचायत समिति की विकास अधिकारी राजबाला के निर्देशन में गांव के आबादी क्षेत्र में लंबे समय से जमा गंदे पानी की निकासी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मौके पर जनरेटर और डीजल पंप सेट लगाकर घरों के आसपास भरे पानी को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि प्रदूषण और संक्रमण फैलने की आशंका को रोका जा सके।
विकास अधिकारी राजबाला ने बताया कि राजस्थान सरकार के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 15 मई को बुर्जा गांव का प्रस्तावित दौरा है। इस दौरान मुख्यमंत्री जनसुनवाई करेंगे, रात्रि चौपाल में भाग लेंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण और क्षेत्र भ्रमण भी करेंगे।
गांव में महीनों से गंदगी और जलभराव की समस्या बनी हुई थी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियमित साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो पाया था। अब मुख्यमंत्री के दौरे की सूचना के बाद प्रशासन ने सफाई व्यवस्था को लेकर तेजी दिखाई है।
प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गांव में गंदे पानी की निकासी, साफ-सफाई और स्वच्छता संबंधी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यमंत्री की आगमन के कारण यह सफाई हो पा रही है अन्यथा इस सफाई पर पता नहीं प्रशासन का कब ध्यान होता इसी तरह रैणी उपखंड क्षेत्र के माचाड़ी कस्बे में भी सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।ओर जगह- जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि पता नहीं सफाई के पैसे जाते कहां है? सफाई के पैसे प्रशासन खा रहा है या पंचायत या फिर हो सकता है दोनों ही मिलकर उस पैसे को हजम कर रहे हैं। और कागजों में सफाई दिखा रहे हैं। यह बात लोगों के समझ में नहीं आ रही है। आखिर सफाई के नाम जो बजट आता है वह जाता कहां है?

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube