ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12 मई को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाने का आह्वान।

By Shubh Bhaskar · 10 May 2026 · 22 views
12 मई को राष्ट्रीय मांग दिवस मनाने का आह्वान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 12 मई को देशभर में “राष्ट्रीय मांग दिवस” मनाया जाएगा। एटक सहित सभी केंद्रीय श्रम संगठनों ने श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर यह निर्णय लिया है। हाल ही में नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हजारों श्रमिकों द्वारा अपनी जायज मांगों को लेकर किए गए आंदोलन पर सरकारी तंत्र द्वारा की गई कार्यवाही की श्रमिक संगठनों ने कड़ी निंदा की है।
श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में सरकारों और कॉरपोरेट घरानों के गठजोड़ के चलते श्रमिक हितों पर लगातार कुठाराघात हो रहा है। ठेका श्रमिकों का शोषण चरम पर पहुंच चुका है तथा न्यूनतम मजदूरी बेहद कम होने के कारण श्रमिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संगठनों ने न्यूनतम मजदूरी में तत्काल बढ़ोतरी की मांग उठाई है।
एटक के प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिलों एवं औद्योगिक इकाइयों के साथियों से अपील की है कि 12 मई को राष्ट्रीय मांग दिवस के अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में संघर्ष और एकजुटता का प्रदर्शन करें तथा आयोजित कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को भेजें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube