कोल्ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती।
By Shubh Bhaskar ·
09 May 2026 ·
21 views
कोल्ड्रिंक पीने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले में कोल्ड्रिंक पीने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फ्रिज से कोल्ड्रिंक निकालकर जैसे ही परिवार के चार सदस्यों ने उसका सेवन किया, कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टियां होने लगीं और जी घबराने की शिकायत शुरू हो गई।
घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बीमार होने वालों में एक महिला एवं तीन बालिकाएं शामिल हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार कोल्ड्रिंक पीने के बाद अचानक तबीयत खराब होने से खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी या अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है तथा उनकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुट गया है।