ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वनखंड महादेव गौशाला में समिति की बैठक आयोजित, खाद व अनुपयोगी सामग्री बेचने का लिया निर्णय।

By Shubh Bhaskar · 09 May 2026 · 32 views
वनखंड महादेव गौशाला में समिति की बैठक आयोजित, खाद व अनुपयोगी सामग्री बेचने का लिया निर्णय।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के माचाड़ी-राजगढ़ सड़क मार्ग स्थित वनखंड महादेव गौशाला परिसर में गौशाला समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौशाला के संचालन एवं व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।
समिति सदस्यों ने निर्णय लिया कि गौशाला में एकत्रित होने वाला गोबर, जो खाद के रूप में उपयोगी है, उसे बेचा जाएगा। इसके साथ ही गौशाला में उपलब्ध अनुपयोगी सामग्री को भी समाचार माध्यमों से सूचना देकर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। खाद एवं अन्य सामग्री की बिक्री से प्राप्त होने वाली राशि गौशाला के विकास एवं गौसेवा कार्यों में ही खर्च की जाएगी।
बैठक में यह भी तय किया गया कि किसी व्यक्ति को दवा या पूजन कार्य के लिए गौमूत्र की आवश्यकता होने पर उसे लगभग 10 से 15 दिन पूर्व गौशाला समिति अध्यक्ष लालाराम शर्मा,समिति मंत्री नागपाल शर्मा माचाड़ी को आवेदन देकर सूचना देनी होगी, ताकि समय पर व्यवस्था की जा सके।
समिति ने गौशाला से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्णय लेने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर गौशाला समिति अध्यक्ष लालाराम शर्मा (बोहरा), हजारीलाल योगी, उपाध्यक्ष पप्पू राम सैनी, सचिव रतन तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष हजारी योगी,श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष व समिति मंत्री नागपाल शर्मा माचाड़ी, रमेश यादव,पंडित जयप्रकाश शर्मा,किशोर मीणा,मथुरा प्रसाद शर्मा,रामकरण मीणा,रामप्रसाद मीणा,होतीराम सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube