ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीलवाड़ा में तनाव: परिवार ने लगाया सामाजिक बहिष्कार, जान से मारने की धमकियों और उत्पीड़न का आरोप

By Shubh Bhaskar · 09 May 2026 · 48 views
भीलवाड़ा में तनाव: परिवार ने लगाया सामाजिक बहिष्कार, जान से मारने की धमकियों और उत्पीड़न का आरोप

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर सुरक्षा और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी दुर्गा सालवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से उनके परिवार को मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों द्वारा खेत पर लगाए गए तारबंदी क्षेत्र में करंट छोड़ा जाता है, जिससे परिवार और आसपास के लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया कि गत दिनों खेत में आग लगने से आम के कई पेड़ जल गए, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपियों ने निजी खातेदारी जमीन पर जाने का रास्ता बंद कर दिया है तथा गांव में सामाजिक बहिष्कार जैसी स्थिति पैदा कर दी गई है। परिवार का आरोप है कि उनके घर आने-जाने वालों को भी रोका जा रहा है और लगातार डर का माहौल बनाया जा रहा है।
परिवाद के अनुसार, आरोपियों द्वारा हथियारनुमा वस्तुएं लेकर घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने, रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने तथा “गांव छोड़ने” की धमकी देने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। प्रार्थी ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube