महाराणा प्रताप एवं गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित- *योगेश मिश्रा*
By Shubh Bhaskar ·
09 May 2026 ·
8 views
महाराणा प्रताप एवं गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित- *योगेश मिश्रा*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
अलवर मेवाड़ के मुकुटमणि, अपराजित योद्धा तथा शौर्य, स्वाभिमान और पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं प्रख्यात विचारक गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती पर भी कोटि-कोटि नमन किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पुर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा व वक्ताओं ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताते हुए कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है, वहीं गोपाल कृष्ण गोखले ने देश में सामाजिक सुधार और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।