ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद ललिया पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

By Shubh Bhaskar · 07 May 2026 · 37 views
नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार,
अपहृता सकुशल बरामद
ललिया पुलिस की कार्रवाई, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 07 मई 2026।
जनपद के थाना ललिया पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 मई 2026 को थाना ललिया क्षेत्र निवासी वादी ने थाना ललिया में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शिवम पासवान पुत्र रामप्रसाद निवासी मेड़ईडीह (मंगराकोहल), थाना ललिया, जनपद बलरामपुर उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
तहरीर के आधार पर थाना ललिया में मु0अ0सं0 57/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान मामले में धारा 64(2)M बीएनएस तथा 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक ललिया सन्तोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में थाना ललिया पुलिस टीम ने आरोपी शिवम पासवान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर महिला आरक्षी गीता वर्मा की सुपुर्दगी में वन स्टॉप सेंटर बलरामपुर भेज दिया है। वहीं अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय रवाना किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube