ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

किशनगढ़बास में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 07 May 2026 · 26 views
किशनगढ़बास में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, बिजली विभाग का लाइनमैन रिश्वत लेते गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अलवर टीम ने गुरुवार को किशनगढ़बास में बड़ी कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग की विजिलेंस शाखा में तैनात लाइनमैन संदीप को ₹25 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
कार्यवाही एसीबी अलवर के डिप्टी एसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। एसीबी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी को रिश्वत की राशि लेते समय दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार आरोपी लाइनमैन किसी कार्य को लेकर परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने सत्यापन कर कार्यवाही करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी की इस कार्यवाही के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की आगे की जांच जारी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube