ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महंत प्रकाश दास महाराज ने आयकर विभाग के खिलाफ जीता मुकदमा।

By Shubh Bhaskar · 07 May 2026 · 153 views
महंत प्रकाश दास महाराज ने आयकर विभाग के खिलाफ जीता मुकदमा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज को आयकर विभाग से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2015-16 की आय को लेकर आयकर विभाग ने उनकी समस्त आय को पूर्ण रूप से टै्सेबल मानते हुए करीब 69 लाख 18 हजार रुपये कर जमा कराने के निर्देश दिए थे।
मामले में विभागीय अपील अधिकारी द्वारा भी कर वसूली के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद महंत प्रकाश दास महाराज की ओर से सक्षम प्राधिकारी के समक्ष अपील प्रस्तुत की गई। सुनवाई के दौरान फेसलेस विभाग के निर्णय को त्रुटिपूर्ण बताते हुए उसे चुनौती दी गई।
सक्षम अधिकारी ने मामले की सुनवाई के बाद आयकर विभाग के पूर्व निर्णय को गलत माना तथा महंत प्रकाश दास महाराज की अपील स्वीकार कर ली। इसके साथ ही फैसला महंत प्रकाश दास महाराज के पक्ष में सुनाया गया।
इस निर्णय को आयकर मामलों में एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। महंत प्रकाश दास महाराज के समर्थकों और अनुयायियों में फैसले के बाद खुशी का माहौल है।ओर अनुयायियों ने महाराज जी को शुभकामना के साथ बधाई दी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube