ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, अब ₹1.5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज।

By Shubh Bhaskar · 07 May 2026 · 43 views
सड़क दुर्घटना पीड़ितों को बड़ी राहत, अब ₹1.5 लाख तक मिलेगा कैशलेस इलाज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। प्रधानमंत्री द्वारा 13 फरवरी 2026 को “पीएम राहत (सड़क दुर्घटना आपात उपचार) योजना” को मंजूरी दिए जाने के बाद देशभर में इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। योजना के तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्तियों को दुर्घटना के बाद अधिकतम ०7 दिनों तक ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।
यह योजना राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग, शहरी सड़कों सहित सभी सार्वजनिक सड़कों पर लागू होगी। योजना के संचालन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जाएगा, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और त्वरित बन सकेगी।
सरकार ने योजना के प्रभावी संचालन को लेकर सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयुष्मान भारत (PMJAY) से जुड़े सभी अस्पतालों को इस योजना में शामिल कर “डिजिग्नेटेड हॉस्पिटल” के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अस्पतालों की आईडी निष्क्रिय है, उन्हें शीघ्र सक्रिय करने को कहा गया है।
इसके अलावा, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के आसपास स्थित गैर-PMJAY अस्पतालों को भी “PM राहत ओनली हॉस्पिटल” के रूप में जोड़ा जाएगा। वहीं, योजना से सीधे नहीं जुड़े अस्पतालों को भी सड़क दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला स्तर पर अधिकारियों को अस्पतालों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह योजना सड़क दुर्घटना के बाद “गोल्डन आवर” में समय पर इलाज सुनिश्चित कर हजारों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube