ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में छलका गुरु-शिष्य का प्रेम

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 49 views
गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम में छलका गुरु-शिष्य का प्रेम


​पीपाड़ शहर। भारत विकास परिषद, पीपाड़ नगर शाखा की संस्कार गतिविधि के अंतर्गत बुधवार को चौधरी गुल्ला राम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रतकुड़िया में 'गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते इस कार्यक्रम में गुरु-शिष्य के अटूट रिश्ते और संस्कारों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और 'वंदे मातरम' के राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात परिषद के सदस्यों द्वारा पधारे हुए अतिथियों का परिचय व स्वागत किया गया।​पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी,देवरी धाम के संत शिरोमणि रमैया दास महाराज एवं कल्याण राम महाराज ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि गुरु द्वारा दी गई शिक्षा ही जीवन का असली आधार है। उन्होंने युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहने और गुरुजनों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहने का आह्वान किया। जब शिष्यों ने पूजे गुरु के चरण कार्यक्रम का सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला जब छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओं के चरणों में पुष्प अर्पित कर और उनका मुंह मीठा करवाकर आशीर्वाद लिया। प्रत्युत्तर में शिक्षकों ने भी अपने शिष्यों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीष दिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग के प्रति सचेत किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह राठौड़ और पूर्व विधायक कमसा मेघवाल ने कहा कि मां और गुरु का स्थान भगवान से भी ऊपर है। उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मंडल सदस्य जगदीश डूडी एवं पूर्व सरपंच वीरेंद्र डूडी का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। विद्यालय के 25 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय परिवार के 25 शिक्षकों का अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें करीब 400 विद्यार्थियों की उपस्थिति रही और पूरा आयोजन प्लास्टिक मुक्त रहा।प्रधानाचार्य सुरेश खमायचा ने भारत विकास परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होता है। परिषद सदस्य विनोद आर्य ने संपूर्ण कार्यक्रम का सुंदर छायांकन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube