ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सघन वाहन चेकिंग अभियान: नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भारी वाहनों की हुई गहन जांच, ओवरलोडिंग पर सख्ती

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 33 views
सघन वाहन चेकिंग अभियान: नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

भारी वाहनों की हुई गहन जांच, ओवरलोडिंग पर सख्ती

सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, चालकों को किया जागरूक
शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर
जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन एक्शन मोड में नजर आया। आज दिनांक 06 मई 2026 की सुबह उपजिलाधिकारी तुलसीपुर, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार एवं एआरटीओ बलरामपुर द्वारा थाना तुलसीपुर क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ट्रक, डंपर, ट्राला सहित भारी वाहनों की गहन जांच की गई। इस दौरान वाहनों के प्रपत्र, फिटनेस, ओवरलोडिंग एवं ड्राइविंग लाइसेंस की बारीकी से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग, तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। सभी चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube