ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ पुत्री शिवानी माता को किन्नर मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

By Shubh Bhaskar · 06 May 2026 · 41 views
गौ पुत्री शिवानी माता को किन्नर मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में संगठनात्मक विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन में किन्नर मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर गुरु माता रेखा माई की शिष्या गौ पुत्री शिवानी माता को नियुक्त किया गया।
यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा, राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी गौ पुत्र धर्मेंद्र सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र जितेंद्र यादव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौ पुत्र राकेश सराधना (कोटपूतली) तथा प्रदेश मंत्री गौ पुत्र राम किशोर कुमावत की उपस्थिति में की गई।
संगठन पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि शिवानी माता राजस्थान में किन्नर समाज को संगठित कर संगठन को मजबूत करेंगी तथा गौ सेवा और सनातन धर्म के संरक्षण के कार्यों को गति देंगी।
संगठन का उद्देश्य देशभर में गौ माता की सेवा एवं संरक्षण के साथ-साथ सनातन धर्म की स्थापना हेतु संत समाज, किन्नर समाज एवं सर्व समाज को एक मंच पर लाना है। इसी क्रम में विभिन्न वर्गों को जोड़ते हुए संगठन विस्तार किया जा रहा है।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिवानी माता को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube