ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चौराहों पर हाईमास्ट लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेज।

By Shubh Bhaskar · 05 May 2026 · 24 views
चौराहों पर हाईमास्ट लाइट व सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- गढ़ी सवाई राम- अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र के गढ़ी सवाई राम कस्बे के पूर्व पंचायत समिति सदस्य नवल बैरवा ने क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर हाईमास्ट (हेलोजन) लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि कस्बा नेशनल हाईवे 921 पर स्थित होने के कारण यहां से कैला देवी बालाजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगातार आवागमन रहता है।
बैरवा ने कहा कि कस्बे के प्रमुख तिराहों और चौराहों—पुलिस चौकी तिराहा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबणी रेणी तिराहा, बस स्टैंड चौराहा तथा सीनियर सेकेंडरी स्कूल निमली वाला भनोकर चौराहा—पर पर्याप्त रोशनी और निगरानी व्यवस्था का अभाव है। इससे आमजन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रभावित होती है।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इन स्थानों पर शीघ्र ही हाईमास्ट लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube