ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खाकी का खौफ: घर में घुसकर 'तांडव' मचाने वाला मुख्य आरोपी रामअवतार गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 05 May 2026 · 19 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


खाकी का खौफ: घर में घुसकर 'तांडव' मचाने वाला मुख्य आरोपी रामअवतार गिरफ्तार।

बोरखेड़ा पुलिस की बड़ी स्ट्राइक; महिला से बदसलूकी और मारपीट के मामले में दबोचा, अब खाएगा जेल की हवा।


कोटा शहर में अमन-चैन बिगाड़ने वाले बदमाशों के खिलाफ कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। इसी कड़ी में बोरखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए घर में घुसकर मारपीट करने और महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले मुख्य आरोपी रामअवतार मीणा को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।खौफनाक थी वो रात:8 अप्रैल की शाम शिवधाम नगर में बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी रामअवतार ने अपने साथियों के साथ एक घर पर धावा बोला। हमलावरों ने न केवल पति-पत्नी को सरियों और लाठियों से बेरहमी से पीटा, बल्कि बीच-बचाव करने आई महिला के साथ भी सरेआम अभद्र व्यवहार किया। बदमाशों का दुस्साहस इतना था कि उन्होंने पीड़िता के कपड़े तक फाड़ दिए और उसे घसीटा।पुलिस ने बिछाया जाल, धरा गया आरोपी:एसपी तेजस्वीनी गौतम (IPS) के कड़े रुख के बाद स्पेशल टीम एक्टिव हुई।


सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल और मुखबिरों के जाल की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपी रामअवतार (उम्र 42 वर्ष, निवासी अयानी) को घेराबंदी कर दबोच लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube