ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस ने तोड़ी नशे के कारोबार की कमर, 5 महीने से फरार 'गांजा तस्कर' राहुल ढेर!

By Shubh Bhaskar · 05 May 2026 · 26 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस ने तोड़ी नशे के कारोबार की कमर, 5 महीने से फरार 'गांजा तस्कर' राहुल ढेर!


ऑपरेशन गरुड़ का बड़ा धमाका: पुलिस की घेराबंदी के आगे फेल हुई 'कालू' की सारी चालाकी।


कोटा शहर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ 'सर्जिकल स्ट्राइक' करते हुए शहर के सबसे शातिर गांजा सप्लायर राहुल उर्फ कालू को सलाखों के पीछे भेज दिया है। करीब 150 दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा यह तस्कर अब पुलिस की गिरफ्त में है। एसपी तेजस्वीनी गौतम के नेतृत्व में रेलवे कॉलोनी पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देकर नशे के नेटवर्क को जड़ से हिला दिया है।ऐसे बिछाया मौत के सौदागर के लिए जालराहुल उर्फ कालू शहर में नशे की सप्लाई का 'सिंडिकेट' चला रहा था। 2015 में जब पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा पकड़ा था, तब से यह मुख्य सप्लायर फरार चल रहा था। पुलिस की स्पेशल टीम ने हाई-टेक सर्विलांस और मुखबिरों की सटीक सूचना पर हरिओम नगर में दबिश दी। जब तक राहुल को संभलने का मौका मिलता, पुलिस की टीम ने उसे चारों तरफ से घेर लिया था।शहर के 5 थानों में दर्ज है 'कालू' का काला इतिहासपकड़ा गया आरोपी राहुल कोई नया खिलाड़ी नहीं है, बल्कि अपराध की दुनिया का पुराना चेहरा है। इसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में चोरी, मारपीट और तस्करी के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस इसे 'हिस्ट्रीशीटर' की नजर से देख रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube