ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डिजिटल जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

By Shubh Bhaskar · 04 May 2026 · 107 views
डिजिटल जनगणना को लेकर पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण शिविर शुरू

​पीपाड़ शहर। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 में प्रस्तावित आगामी जनगणना के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकान गणना) के सफल क्रियान्वयन हेतु सोमवार को नगर पालिका मीटिंग हॉल में पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।​प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने कहा कि इस बार की जनगणना देश के लिए एक ऐतिहासिक कदम है क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल एवं पेपरलेस होगी। उन्होंने समस्त कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे इस राष्ट्रीय कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएं और आमजन को स्व-गणना के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करें।​नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर ने प्रशिक्षण के दौरान प्रथम चरण में किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वार्ड स्तर पर मकानों का सूचीकरण किया जाना है।​फील्ड ट्रेनर कैलाश राम एवं रामकिशोर टेलर द्वारा प्रतिभागियों को ​मोबाइल ऐप के प्रभावी उपयोग
​घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया,​और डेटा एंट्री की तकनीकी बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ​नगर पालिका प्रशासन ने सूचित किया कि प्रथम बैच का प्रशिक्षण तीन दिनों तक चलेगा। इसके पश्चात पालिका क्षेत्र के पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 7 से 9 मई तक नगर पालिका के मीटिंग हॉल में ही आयोजित किया जाएगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube