ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर में बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मंडल स्तर पर मना भव्य ‘विजय उत्सव’

By Shubh Bhaskar · 04 May 2026 · 92 views
पीपाड शहर में बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मंडल स्तर पर मना भव्य ‘विजय उत्सव’

​आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर दी बधाई

​पीपाड शहर ।पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक सफलता का उत्साह आज स्थानीय स्तर पर भी देखने को मिला। मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर भव्य 'विजय उत्सव' का आयोजन किया। इस दौरान समूचा वातावरण 'भारत माता की जय' और पार्टी के जयघोष से गुंजायमान रहा।​कार्यक्रम की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की थाप और गगनभेदी आतिशबाजी के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। उपस्थित वक्ताओं ने इस विजय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, पार्टी की नीतियों और धरातल पर कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम बताया।​समारोह को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आदित्य कच्छावाह ने कहा कि यह विजय केवल एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि यह विकास की राजनीति और जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और ऊर्जा के साथ राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।​विजय उत्सव के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ​पूर्व जिला उपाध्यक्ष दयाराम सेल, मंडल महामंत्री मनोहर लाल सोनेल, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रभाकर टाक,​मंडल उपाध्यक्ष बंशीलाल लखारा, पारसमल छीपा, जेठाराम सांखला, राजेन्द्र सोनी।​जयनारायण सुथार, रामकिशोर सैनी, चैनाराम गहलोत, विक्रम देवड़ा, दिलखुश जीनघर, अरविन्द सोनेल, सुनील मणिहार। सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।​समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रहित और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube