ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, शातिर ‘गोलू’ गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 04 May 2026 · 19 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया

कोटा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, शातिर ‘गोलू’ गिरफ्तार।

शराब के ठेके के बाहर से उड़ाई थी बाइक, पुलिस की मुस्तैदी ने सलाखों के पीछे पहुँचाया।


कोटा शहर में बढ़ती वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए कोटा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) के कुशल निर्देशन में उद्योग नगर थाना पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक शातिर वाहन चोर को दबोचकर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थेजानकारी के अनुसार, पुलिस टीम डीसीएम रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर तेजी से आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह सकपका गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी हरिप्रकाश उर्फ गोलू (28), निवासी प्रेम नगर, कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और अंततः उसने जुर्म कबूल कर लिया।

15 दिन पहले रची थी साजिशजांच में सामने आया कि यह वही मोटरसाइकिल(RJ08-SM-6532) है, जिसे शातिर चोर ने 18 अप्रैल को गोविंद नगर स्थित शराब के ठेके के बाहर से पार किया था। पीड़ित राजू पुत्र मोहनलाल ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से ही पुलिस की विशेष टीमें सक्रिय थीं।

बड़े गिरोह के खुलासे की उम्मीदअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि यह आरोपी शहर में सक्रिय किसी बड़े वाहन चोर गिरोह का हिस्सा हो सकता है और आने वाले दिनों में चोरी की कई अन्य वारदातों का खुलासा हो सकता है।"शहर की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।"— तेजस्वनी गौतम, एसपी, कोटा शहर

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube