ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीवरेज कार्यों में लापरवाही से त्रस्त शहरवासी, प्रशासन पर उठे सवाल।

By Shubh Bhaskar · 04 May 2026 · 22 views
सीवरेज कार्यों में लापरवाही से त्रस्त शहरवासी, प्रशासन पर उठे सवाल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में चल रहे सीवरेज लाइन कार्यों को लेकर आमजन में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जगह-जगह खुदी सड़कों, अधूरे कार्यों और अव्यवस्थित निर्माण के कारण नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सीवरेज लाइन डालने के नाम पर सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे धूल, गंदगी और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। कई इलाकों में तो हालात ऐसे हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
शहरवासियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों के बीच समन्वय की कमी और ठेकेदारों की मनमानी के चलते काम की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
जनता का कहना है कि यदि समय रहते जिम्मेदार अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज कार्यों की निगरानी सख्ती से की जाए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube