ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था, बड़ा हादसा टला।

By Shubh Bhaskar · 04 May 2026 · 56 views
ठेकेदार के कर्मचारियों की लापरवाही से बिगड़ी विद्युत व्यवस्था, बड़ा हादसा टला।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):- रैणी-
रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम कोडिया में विद्युत विभाग की लापरवाही उस समय सामने आई जब 11000 केवी लाइन पर एक पेड़ गिर गया, जिससे करीब 30-35 मिनट तक पेड़ में आग लगी रही। इस घटना से आसपास के घरों में भय का माहौल बन गया और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, जीएसएस पर कार्यरत ठेका कर्मचारी संजय कुमार मीणा बिना व्यवस्था संभाले मौके से घर चला गया। ग्रामीणों द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद उसने न तो फोन उठाया और न ही समय पर कोई कार्यवाही की। घटना की सूचना मिलते ही फीडर इंचार्ज हरकेश मीणा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी पर रहने के लिए समझाया। वहीं विभाग के सहायक अभियंता अकबर सिंह, कर्मचारी चेतराम मीणा, भीम सिंह मीणा सहित अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया।
बताया गया कि सहायक अभियंता के निर्देश पर ठेका कर्मचारी को 33/11 केवी जीएसएस रामपुर भेजकर विद्युत सप्लाई बंद करवाई गई। इसके बाद फीडर इंचार्ज हरकेश मीणा की देखरेख में पेड़ को हटवाकर सप्लाई पुनः चालू करवाई गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेका कर्मचारी मनमानी करते हैं, फोन नहीं उठाते और बिजली सप्लाई से संबंधित संतोषजनक जवाब भी नहीं देते। इस घटना ने ठेका प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हालांकि समय रहते विभागीय कर्मचारियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन ठेका कर्मचारियों की लापरवाही ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube