ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मोत्सव सेवा कार्यों के साथ मनाया

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 21 views
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मोत्सव सेवा कार्यों के साथ मनाया



पीपाड शहर ।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक अशोक गहलोत के 75वें जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को हनुमान गौशाला में कांग्रेस के मोहनलाल कटारिया व पीपाड नगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में राहगीरों को ठंडा पानी एवं शरबत पिलाकर जनसेवा का कार्यक्रम आयोजित किया गया।भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को अशोक गहलोत के जन्मोत्सव को सेवा, सद्भाव और जनकल्याण के रूप में मनाने का संदेश दिया गया। जननायक अशोक गहलोत के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए गए । कहीं पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जा रहे हैं, तो कहीं गायों के लिए लापसी बनाई गई पौधारोपण, जल सेवा एवं शरबत वितरण जैसे जनहितकारी कार्यक्रम किए गए। कांग्रेस अध्यक्ष अमराराम भाटी ने बताया कि अशोक गहलोत की जनसेवा, सामाजिक सरोकार और गरीबों के प्रति समर्पित राजनीति से प्रेरित होकर कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से जन्मोत्सव मनाया गया।इस अवसर पर पीपाड प्रधान सोनिया चौधरी, यूथ कांग्रेस के अजय सिंह कच्छवाह, मोहनलाल कटारिया,नगर अध्यक्ष अमरा राम भाटी,बक्साराम कच्छवाह, अब्दुल कलाम,मोहनलाल साँखला,इस्माइल खान,हनुमान शर्मा,माधु सिंह कच्छवाह, चंद्रशेखर व्यास, सुरेश साँखला,मोहसिन गौरी सहित अनेको कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube