ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

क्या आबकारी विभाग के कर्मचारी ही हैं पार्टनर? कुछ चुनिंदा बारों में अब भी काम कर रही हैं महिलाएं।

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 49 views
क्या आबकारी विभाग के कर्मचारी ही हैं पार्टनर?
कुछ चुनिंदा बारों में अब भी काम कर रही हैं महिलाएं।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए होटल बार और रेस्टो बार में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद जिले में नियमों की खुलेआम अनदेखी सामने आ रही है। आरोप हैं कि आबकारी विभाग के कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत के चलते यह व्यवस्था अब भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, सरकार ने ०1 अप्रैल से लागू प्रावधानों के तहत बार परिसर में महिलाओं द्वारा मदिरा परोसने या काउंटर पर कार्य करने पर रोक लगाई है। नियमों के उल्लंघन पर बार लाइसेंस निरस्त करने और संबंधित अनुज्ञाधारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही का प्रावधान भी है। इसके बावजूद अलवर के कई होटल बार और रेस्टो बार में महिलाएं कार्यरत नजर आ रही हैं।
सूत्रों का दावा है कि इस पूरे मामले में विभागीय स्तर पर अनदेखी या कथित संरक्षण मिल रहा है। निरीक्षण की प्रक्रिया केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर नियमों की पालना सुनिश्चित नहीं हो पा रही।
इसके अलावा, शराब बिक्री से जुड़े अन्य नियमों के उल्लंघन की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। इनमें निर्धारित समय के बाद बिक्री और निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने जैसे मामले शामिल हैं, लेकिन इन पर प्रभावी कार्यवाही अब तक नहीं हो सकी है।
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी जोरों पर है कि कुछ बारों के संचालन में विभागीय कर्मियों की अप्रत्यक्ष भागीदारी हो सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
इस पूरी स्थिति ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया गया, तो महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिले की महिला कलेक्टर को भी महिला होने के नाते इस ओर ध्यान देना चाहिए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube