ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नीट परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न, 1765 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 37 views
नीट परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न, 1765 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 03 मई 2026।
जनपद में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट परीक्षा जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
जनपद के कुल 04 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत 1801 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1765 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। एम.एल.के. पीजी कॉलेज, बलरामपुर में तीन ब्लॉकों में परीक्षा कराई गई, जहां ब्लॉक A में 600 के सापेक्ष 590, ब्लॉक B में 457 के सापेक्ष 450 तथा ब्लॉक C में 480 के सापेक्ष 469 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 264 के सापेक्ष 256 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा, पारदर्शिता एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया की सतत निगरानी की गई, जिससे पूरी परीक्षा निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सकी।
अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिला प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्था के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube