ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

टोडानागर की पहाड़ियों में भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर नष्ट — *पर्यावरण को भारी नुकसान*।

By Shubh Bhaskar · 03 May 2026 · 19 views
टोडानागर की पहाड़ियों में भीषण आग, सैकड़ों पेड़ जलकर नष्ट — *पर्यावरण को भारी नुकसान*।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-लक्ष्मणगढ़- लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम टोडानागर स्थित पहाड़ी इलाके में भीषण आग लगने से व्यापक प्राकृतिक नुकसान हुआ है। इस आगजनी में पहाड़ पर बड़ी संख्या में पेड़ जलकर नष्ट हो गए, जिससे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुँची है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आग प्राकृतिक कारणों से लगी बताई जा रही है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल माना जा रहा है। सूचना मिलते ही राजगढ़ से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय निवासी केदार नाथ शर्मा ने बताया कि आग ने तेजी से फैलते हुए बड़ी संख्या में वृक्षों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की वजह से ग्रामीणों के बटेवड़े भी जलकर खाक हो गए, वहीं क्षेत्र में वन्य जीवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दमकल विभाग को आग बुझाने में पानी की कमी का सामना करना पड़ा, जिसके बाद टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
घटना के दौरान लक्ष्मणगढ़ पुलिस, राजगढ़ दमकल टीम, सरपंच प्रीतम बैरवा, भरतलाल, पंचायत समिति सदस्य देवी चंद मीना, विजय कुमार शर्मा, दुष्यंत कुमार शर्मा, प्रदीप दीक्षित, गीता शर्मा, डार्विन, उमा, लल्लूराम, जाह्नवी दीक्षित एवं शिव प्रसाद सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube